गोला: छह दिन बाद चोरी का मुकदमा दर्ज, व्यापार मंडल के अल्टीमेटम पर सीओ गोला ने किया मुआयना, जल्द खुलासे का भरोसा
Gola, Gorakhpur | Jul 31, 2026 गोला कस्बे के गौशाला मोहल्ले में राजकुमार कसौधन के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने घटना के छह दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई व्यापार मंडल द्वारा थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी गोला को ज्ञापन सौंपकर तत्काल मुकदमा दर्ज करने और चोरी का खुलासा करने के अल्टीमेटम के बाद हुई।