पीलीभीत: सिकरहना में दहेज उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। थाना घुघचाई क्षेत्र के ग्राम सिकरहना में दहेज उत्पीड़न से परेशान होकर एक विवाहिता द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पिता श्रीकृष्ण निवासी ग्राम पसिगनपुर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पुत्री उर्मिला देवी की शादी आठ वर्ष पूर्व छोटेलाल के साथ हुई थी।