महाराजगंज: खैरहनी में बाग मालिक और बाग रखवार के पुत्र के बीच विवाद मारपीट में तब्दील, दोनों गंभीर घायल
27 मई बुधवार की रात्रि 10:00 बजे एक महिला व एक युवक के बीच आम तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया, कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई, और लाठी डंडे से एक दूसरे पर वार कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों के परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया है, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला की स्थिति नाजुक बताइ गई।