ईसागढ़: बायवेनी गांव में दो पक्षों में मारपीट का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार पहले पक्ष के बायवेनी निवासी हरीचरण उर्फ गुड्डा उम्र 50 वर्ष ने मंगलवार- बुधवार की दारमियानी रात लगभग 12:15 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार को दोपहर लगभग 12 बजे रंजिश के चलते गांव के ही धर्मेंद्र ने उसके साथ मारपीट की है वही इस मामले में दूसरे पक्ष के हैदर निवासी धर्मेंद्र जाटव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।