बरियातु: भारत गैस कि केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 30 जून, नहीं कराने पर बंद हो सकती है गैस सब्सिडी
बारियातू स्थित प्रिंस भारत गैस ग्रामीण वितरक के संचालक मुंशी साव ने गुरुवार को बताया कि भारत पिट्रोलियम के निर्देशनुसार सभी रसोई गैस उपभोक्ताओं को 30 जून 2026 तक अपने अपने गैस एजेंसी पहुंच कर हर हाल में केवाईसी कार्य पूरा करा लें .निर्धारित तिथि तक केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को अगले माह जुलाई से मिलने वाली गैस सब्सिडी से वंचित होना पड़ सकता है l