जगदलपुर: शहर के तिरंगा चौक के पास लगी आग, मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी, विधायक और महापौर भी पहुंचे घटनास्थल
शहर के व्यस्त क्षेत्र तिरंगा चौक के पास शुक्रवार रात 9 बजे अचानक भीषण आग लग गई ।आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी , जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल वाहनों ने आग बुझाने का कार्य शुरू के दिया है।