हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर कांस्टेबल के घर चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी हुए अधिकांश सामान की बरामदगी
जंक्शन थाना पुलिस ने रेलवे मेडिकल कॉलोनी स्थित आरपीएफ थाना के कांस्टेबल के मकान में घुसकर चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा अधिकतर सामान बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेन्द्र कुमार उर्फ भोलू जंक्शन व संदीप सिंह के रूप में हुई।