बांसवाड़ा: कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस ने 36 घंटे में पालोदा जाह्नवी हत्याकांड का किया खुलासा, दो नाबालिक को किया डिटेन
जिले के पालोदा गांव में एक 12 वर्षीय बालिका की गला काटकर निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने 36 घंटे बाद दो बाल अपाचारियों को डिटेन करते हुए पूरे मामले का खुलासा किया पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि 23 मार्च को पालोदा निवासी लालजी पाटीदार ने रिपोर्ट दी थी जिसमें बताया कि परिवार के साथ वह फसल की कटाई करने गए थे ।