बिल्सी: रायपुर बुजुर्ग निवासी युवक ने अपने चाचा पर मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया, अधिकारियों से की शिकायत
Bilsi, Budaun | Jun 25, 2026 बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में एक युवक ने अपने सगे चाचा पर पुश्तैनी मकान पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। युवक ने विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू होने की भी शिकायत की है। पीड़ित ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ तहसील और कोतवाली पहुंचकर अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपा। आज गुरुवार दोपहर 3:00 बजे शिकायत की गई।