फुलवरिया: बथुआ बाजार में ट्रक का चक्का ब्लास्ट, सड़क किनारे खड़ी महिला समेत 6 लोग घायल, पुलिस मौके पर
थाना क्षेत्र के बथुआ बाजार में उस समय अपरा तफरी मच गई। जब ट्रक का पिछला चक्का अचानक ब्लास्ट हो गया। अचानक हुए ब्लास्ट से लोगों में कई तरह के शंकाएं पैदा हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी गूंज करीब 1 किलोमीटर के दायरे में लोगों ने सुनी। धीरे-धीरे लोगों के बीच जब ट्रक का चक्का ब्लास्ट होने की खबर पहुंची तो लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे में 6 लोग घायल है।