अररिया: पदमपुर में ग्राहक और दुकानदार के बीच हुई मारपीट में एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 20, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के पदमपुर वार्ड संख्या 13 में गाहक व दुकानदार के बीच हुई मारपीट की घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में गुरुवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बुजुर्ग व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है.