थावे: थावे गोलंबर के पास विवाद में ट्रक चालक पर चाकू से हमला, सदर अस्पताल रेफर
थावे थाना क्षेत्र के थावे गोलंबर के समीप मिठाई खरीदने के विवाद को लेकर हुई मारपीट में ट्रक चालक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिसे इलाज के लिए थावे सीएचसी में भर्ती किया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।