थावे: थावे बाजार में चावल कारोबारी की हत्या, परिजनों ने किया हंगामा, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग, एसडीओ ने दिया आश्वासन
थावे थाना क्षेत्र के थावे बाजार निवासी चावल कारोबारी की हत्या के बाद उनसे शव को स्वजन ने थावे बाजार में मीरगंज गोपालगंज पर रखकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर डटे रहे। इस दौरान सदर एसडीओ डा प्रदीप कुमार व डीएसपी अवंतिका दिलीप कुमार ने उग्र लोगों को समझा बुझा कर शांत कर दिया।