थावे: अमैठी गांव में आपसी विवाद को लेकर पड़ोसी ने पिता-पुत्र पर चाकू से किया हमला, पुत्र गंभीर रूप से घायल
जिले के थावे थाना क्षेत्र के अमैठी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान पिता पुत्र पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी पिता पुत्र को थावे सीएचसी में भर्ती कराया गया।।यहां से पुत्र की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।।