छोटीसादड़ी: अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर छोटीसादडी उप जिला चिकित्सालय में हुआ भव्य आयोजन
छोटीसादडी नगर के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, सेवा भावना एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएमओ डॉ. विजय गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग कर्मी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। उन्होंने मरीजों की सेवा में नर्सि