रामपुर: हरनगला गांव में राजमिस्त्री की मौत मामले में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, स्वार कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
Rampur, Rampur | Jul 6, 2025 हरनगला गांव में राजमिस्त्री की मौत मामले में मृतक की परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। स्वार कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। घटना रविवार की सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है। जिला अस्पताल की मोर्चरी में मौजूद मृतक के परिजनों ने कहा है हमको हत्त्या की आशंका है।