हुज़ूर: पेट्रोल डीजल और सीएनजी की बड़ी कीमतों के विरोध में ऑटो चालकों ने छावनी पठार में फटे अंडरवियर लेकर किया प्रदर्शन
Huzur, Bhopal | Jun 8, 2026 पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ी कीमतों के बाद अब टैक्सी-ऑटो चालक किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।भोपाल में भी यह मांग उठ रही है। सोमवार सुबह रायसेन रोड़ स्थित छावनी पठार में कई ऑटो चालक इकट्ठा हुए और अंडरवियर लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि ईधन इतना महंगा हो गया है कि अंडरवियर खरीदने तक के रुपए नहीं है। इसलिए सरकार किराया बढ़ाए।