गिरिडीह: बिरनी के चिताखारों गांव में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में शराब और सामान जब्त, कोई गिरफ्तारी नहीं
उत्पाद विभाग की टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर बिरनी के चिताखारों गांव में भारी मात्रा में अवैध शराब और शराब तैयार करने की सामग्रियों को जब्त किया। मंगलवार को 1 बजे पपरवाटांड उत्पाद कार्यालय में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी गई।हालांकि इस छापेमारी अभियान के दौरान किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।