शिवहर: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों के द्वारा शहर में निकाली गई जागरूकता रैली
जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि शिवहर जिले में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आज शहर में स्कूली बच्चों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई है। इन दिनों जिले में आगलगी की घटना में तेजी से वृद्धि देखी गई है। इसकी रोकथाम को लेकर पटना मुख्यालय के आदेश पर अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है।