ग्वालियर गिर्द: ई-रिक्श चालकों की शिकायत पर पुलिस का बड़ा एक्शन! पकड़े जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
मोबाइल ऐप के जरिए चलते-चलते ई-रिक्शा बंद किए जाने की शिकायतों के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।SP धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना स्तर पर पुलिस टीमों और साइबर टीम को आरोपियों की पहचान कर ट्रेस करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति ऐप या तकनीक के जरिए ई-रिक्शा चालकों को परेशान करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी