"हर एक जान कीमती है" 🚒✨
यह सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि हमारे जवानों का मूल मंत्र और संकल्प है।
चाहे भीषण आग की लपटें हों, उफनती नदियों की चुनौती हो या किसी बेजुबान की पुकार—उत्तराखंड फायर सर्विस के जवान हर पल, हर परिस्थिति में देवभूमि के नागरिकों और मूक पशुओं की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।
उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र में यमुना नदी के मुंगरा पुल के पास जलस्तर अचानक बढ़ने से 8 से 10 बेजुबान पशु नदी के बीच बने टापू पर फंस गए थे।
सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू यूनिट नौगांव की टीम बिना एक पल गंवाए तुरंत मौके पर पहुंची। नदी के तेज और खतरनाक बहाव की परवाह न करते हुए, रेस्क्यू टीम के जांबाज जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती नदी को पार किया और टापू तक पहुंचे।
अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए यूनिट ने सभी पशुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया और नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। 🙏💪
#UttarakhandPolice #FireRescue #Naugaon #Uttarkashi #YamunaRiver #LifeSavers #UttarakhandFireService #AnimalRescue #Bravery InAction
Dehradun, Dehradun | Aug 7, 2026