हरदोई: मुरादपुर में ग्राम चौपाल में उप मुख्यमंत्री ने योजनाओं के लाभार्थियों को टूल किट व प्रमाण पत्र वितरित किए
Hardoi, Hardoi | Mar 22, 2025 मुरादपुर में सम्राट अशोक जयंती के उपलक्ष में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व टूल किट वितरित किए गए। उनके द्वारा दिव्यांगों को साइकिल भी वितरित की गई। ट्राईसाईकिल पाकर व्यंग्यों के चेहरे पर खुशी छलक पड़ी।