हरदोई: हरदोई पहुँचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर साधा निशाना, कहा- जनता सपा को बनाएगी समाप्तवादी पार्टी
Hardoi, Hardoi | Mar 22, 2025 हरदोई के मुरादपुर गांव में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित सम्राट अशोक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शनिवार दोपहर 1 बजे पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा भारी संख्या में यहां पर लोग आए हैं और जिन्होंने एक ही संकल्प लिया है 2017 में जिस तरह से सपा समाप्त की गई थी 2027 में भी वैसे ही समाप्त होगी।