हरदोई: मुरादपुर के कार्यक्रम में भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने कहा- मेरा मन है कि बाबा दिल्ली चले जाएं और केशव जी प्रदेश संभालें
Hardoi, Hardoi | Mar 22, 2025 गोपामऊ के भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने मंच से बोलते हुए कहा कि उनके मन मे एक बात आती है है कि बाबा दिल्ली चलें जाएं और केशव जी उत्तर प्रदेश संभालें। भाजपा विधायक ने कहा कि वह जो कह देते हैं वह होता जरूर है। वहीं भाजपा विधायक की बात पर डिप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम पार्टी के सिपाही हैं,बोले श्यामप्रकाश बेबाक होकर बोल देते हैं।