हरदोई: शिवरी गांव में आम के पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Mar 22, 2025 हरियावां थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवासी विजयपाल का 20 वर्षीय पुत्र गोविंद पांच बहनों में एकलौता भाई था वह मेहनत मजदूरी कर अपना खर्च चलाता था आज सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो गांव के लोगों ने गंगाराम के खेत में गोविंद का आम के पेड़ में रस्सी के फंदे से शव लटकता हुआ देखा।ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।