हरदोई: टड़ियावां क्षेत्र अंतर्गत मुरली पुरवा गांव के पास सड़क पर पेड़ गिरने से अनियंत्रित होकर खाई में पलटा ट्रक, युवक हुआ घायल
Hardoi, Hardoi | Mar 22, 2025 जानकारी के अनुसार टड़ियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर रोड पर मुरली पुरवा गांव के पास सड़क पर पेड़ गिरने की वजह से अनियंत्रित हुआ ट्रक ऑटो से टकराकर खाई में पलट गया। इससे पहले ट्रक चालक ट्रक से कूदकर फरार हो गया। वहीं ट्रक में बैठा एक युवक ट्रक में ही फंस गया। उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे पुलिसकर्मियों ने युवक को बाहर निकाला।