शामली: शामली जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 375 वाहनों के चालान काटे गए, चालकों को किया गया जागरूक
Shamli, Shamli | Jul 13, 2026 सोमवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद में सुरक्षित परिवहन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को जिले भर में यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर ट्रैफिक पुलिस ने 375 वाहनों के चालान किए। इसके अलावा वाहन चालकों को जागरूक भी किया गया।