श्रीडूंगरगढ़: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत श्रीडूंगरगढ पुलिस ने 400 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
जिले में नशे के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने शनिवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय युवक को अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर सीओ निकेत पारीक व थानाधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में सरदारशहर रोड पर दबिश दी गई। आरोपी किशन पुत्र रूपाराम धतरवाल निवासी तोलियासर से 404 ग्राम अफीम बरामद की गई।