खैरथल तिजारा जिले को 4 महीने बाद मिला जिला कलेक्टर, IAS अतुल प्रकाश की नियुक्ति, 65 अफसरों के हुए तबादले
खैरथल तिजारा जिले को 4 महीने बाद आखिर जिला कलेक्टर मिल ही गया। मंगलवार देर रात सरकार ने 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। बुधवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार भिवाड़ी बीड़ा सीईओ अतुल प्रकाश को खैरतल तिजारा जिले का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। खैरथल जिला में 28 नंबर 2025 से कलेक्टर का पद खाली चल रहा था। अब नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया है।