कोल: जयगंज के प्राचीन मंदिर में मुतवल्ली ने कटवाया 250 साल पुराना बरगद का पेड़, हिंदूवादियों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की
Koil, Aligarh | Jan 26, 2025 देहली गेट क्षेत्र के जयगंज के प्राचीन मंदिर में मौजूद ढाई सौ वर्ष पुराने बरगद के पेड़ को मुतवल्ली ने कटवा दिया है। प्राचीन बरगद का पेड़ कटवाने की सूचना पर हिंदूवादी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। इस दौरान हिंदू वादियों ने ढाई सौ वर्ष पुराने बरगद के पेड़ को कटवा कर माहौल खराब करने का प्रयास बताया है।