बिंदकी: पल्थाहार मजरे टिकरा में रोटावेटर से पैर कटने से ट्रैक्टर चालक की मौत, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने प्रकट की संवेदना
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के पल्थाहार मजरे टिकरा गांव में सोमवार की देर शाम को रोटावेटर के चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक करण गिहार उम्र लगभग 40 वर्ष का एक पैर कट गया। जिसको सोमवार की रात को कानपुर हैलट अस्पताल ले जाया गया जहा पर उसकी मौत हो गई। मंगलवार को दिन में 11 बजे विधायक राजेंद्र सिंह पटेल गांव पहुंचे। मृतक के परिजनों से मुलाकात किया।