बीसलपुर: बीसलपुर में महिला आरक्षण लागू कराने को लेकर अपना दल (कमेरावादी) ने भरी हुंकार, जंतर-मंतर आंदोलन की बनाई रणनीति
अपना दल (कमेरावादी) के जिला कार्यालय बीसलपुर में रविवार को जिला अध्यक्ष प्रेम सागर पटेल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 27 जून को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर महिला आरक्षण विधेयक को प्रभावी रूप से लागू कराने की मांग को लेकर आयोजित होने वाले विशाल आंदोलन एवं सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई