कोईलवर: डुमरिया गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को गिद्धा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल
गिद्धा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक शराबी को गिद्धा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर गिद्धा थाना प्रभारी प्रिया शीला ने अपने दल बल के साथ छापेमारी कर शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी डुमरिया गांव निवासी श्याम बिहारी सिंह के पुत्र प्रदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दियाहै।