कोईलवर: कुल्हड़ियां टोल प्लाजा से उत्पाद विभाग की टीम ने एक बोलेरो से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को किया जब्त तस्कर गिरफ्तार
आरा पटना फोरलेन कोईलवर थाना क्षेत्र के कुलहड़िया टोल प्लाजा से उत्पाद विभाग की टीम ने बोलेरो से 4 लाख मूल्य के अंग्रेजी शराब किया जब्त तस्कर गिरफ्तार। जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि एक बोलेरो पर भारी मात्रा में शराब ले जाया जा रहा है इस दौरान कुल्हड़ियां टोल प्लाजा पर छापेमारी कर शराब को जब्त कर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।