कोईलवर: लोदीपुर गांव स्थित पोखरे के पास बहन की सगाई के लिए कपड़ा खरीदने निकले किशोर का शव बरामद, घर में मचा कोहराम
लोदीपुर गांव स्थित पोखरे के पास रविवार की दोपहर संदेहास्पद स्थिति में एक किशोर का शव बरामद। मृत किशोर चांदी थाना क्षेत्र के खानगांव निवासी पप्पू रवानी का 16 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार है।मृत किशोर बहन की सगाई के लिए कपड़ा खरीदने निकाला था। किसी ने फोन किया की आपका लड़का गोलू लोदीपुर पोखर के पास बेहोश पड़ा है।परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित किया