कैराना: कैराना कोतवाली पुलिस ने टपराना गांव के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अवैध धारदार हथियार बरामद
Kairana, Shamli | May 25, 2026 कैराना कोतवाली पुलिस शामली बाईपास के निकट से जाने वाली रजवाहा पटरी पर गश्त कर रही थी। सोमवार शाम करीब सात बजे कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध दिखाई दिया, जिसे शक के आधार पर पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध छुरा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वासिल निवासी गांव टपराना थाना झिंझाना बताया।