महिदपुर रोड स्टेशन पर रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा टल गया, जब ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार टूटकर रतलाम-कोटा मेमू ट्रेन पर गिर गया। सुबह करीब 8:55 बजे हुए इस हादसे के बाद इंजन के ऊपर तेज स्पार्किंग, धमाकों और आग से प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन और प्लेटफॉर्म से भागते नजर आए। बिजली सप्लाई बंद होने से आग पर काबू पाया गया और कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रेन का पैंटोग्राफ व इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए। करीब दो घंटे 20 मिनट बाद ओएचई दुरुस्त कर ट्रेन को कोटा के लिए रवाना किया गया। घटना के कारणों की जांच के लिए रेलवे ने सुपरवाइजर स्तर की जांच कमेटी गठित की है।
Ladpura, Kota | Aug 3, 2026