डीग: डीग जिले में शुद्ध आहार मिलावट पर वार, 290 खाद्य सैंपलों की जांच में 58 फेल, ₹6.75 लाख का जुर्माना
Deeg, Bharatpur | Jun 12, 2026 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला, जिला कलेक्टर मयंक मनीष तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय सिंघल के निर्देशन में जिले में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित "शुद्ध आहार, मिलावट पर वार" अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।