गिरिडीह: गावां के कुरची से हरनी जाने वाले मुख्य सड़क पर दो बाईकों की टक्कर में चार लोग हुए घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
गावां के कुरची से हरनी जाने वाले मुख्य सड़क पर शुक्रवार को दो बाईकों की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।घटना के बाद आनन फानन में 108 अंबुलेंश के माध्यम से घायलों को गावां सीएचसी लाया गया जहां पर डॉ महेश्वरम और डॉ नौशाद ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया।।