गिरिडीह: बस स्टैंड में बाबा सम्राट बस में चोरी का पर्स और मोबाइल रखने के आरोप में बस कर्मियों ने एक आरोपी को पकड़ा
बस स्टैंड में शुक्रवार को बाबा सम्राट बस में चोरी का पर्स और मोबाइल रखने के आरोप में एक आरोपी बस कर्मियों ने पकड़ा।इस दौरान हंगामा हुआ जिसके बाद आरोपी को मुफ्फसिल पुलिस के हवाले कर दिया गया।आरोपी का नाम विकास कुमार है और यह बेगाबाद का रहने वाला है। यह विजय बस का खलासी है। फिलहाल आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया है।