रतनगढ़: रतनगढ़ में पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के विशेष सहयोग और नगरपालिका के तत्वावधान में मधुमखी रेस्क्यू अभियान शुरू
रतनगढ़ कस्बे सहित तहसील क्षैत्र में तेजी से बढ़ रही पहाड़ी मधुमखियों से सभी परेशान है। क्षेत्र मधुमखियों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो चुके है। बुधवार को रतनगढ कस्बे में पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के विशेष सहयोग एंव नगरपालिका के तत्वावधान में मधुमखी रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है।