मुज़फ्फरनगर: सिसौली से गायब ट्रांसफार्मर को दिनकरपुर में छिपाने का आरोप, JE की करतूत वीडियो और कॉल डिटेल से हुई उजागर
मुजफ्फरनगर में बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर पर गंभीर आरोप लगे हैं। सिसौली से दो ट्रांसफार्मर और बिजली के पोल चोरी कर दिनकरपुर लाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सामान खेत में छिपाया गया और बाद में ट्रांसफार्मर गायब हो गए। शिकायतकर्ता शिवम त्यागी ने वीडियो और कॉल डिटेल सबूत के तौर पर दिए हैं। साथ ही डबल ड्यूटी के दबाव और धमकी देने के भी आरोप लगाए गए