बांदा: कलेक्ट्रेट पहुंचकर एक परिवार ने डीएम से लगाई फरियाद, भूमिधरी व सरकारी जमीन पर कब्जा करने का लगाया आरोप
Banda, Banda | Nov 12, 2025 बांदा के नरैनी तहसील क्षेत्र के पोंडरा गांव के निवासी एक परिवार के कुछ लोग बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर इन्होंने गांव के रहने वाले कुछ लोगों के द्वारा सरकारी जमीन व भूमधरी जमीन में कब्जा करने का आरोप लगाया व DM को शिकायती पत्र देते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत लेकर पहुंचे वीरेंद्र ने बताया कुछ लोगों ने जमीन में कब्जा कर लिया है।