पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी नीरज कोरी उम्र 30 वर्ष निवासी हसारी ने बताया कि 16 जनवरी की शाम करीबन 6:00 बजे चंदेरी पिछोर रोड ग्राम सिंहपुर पाडरी के पास दो लोगों ने मेरा रास्ता रोककर मुझे जाति सूचक गालियां दी और मेरे साथ मारपीट की साथ ही मुझे जान से मारने की धमकी भी दी।चंदेरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।