पीलीभीत: माधोटांडा नहर किनारे मिले गौवंशीय अवशेष, कार्रवाई न होने पर हिन्दू संगठन में बढ़ा रोष
पीलीभीत । माधोटांडा नहर के पास आरोप है कि 20-25 गौवंशीय अवशेष मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय बजरंग दल और गौ रक्षा दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कलीनगर गौशाला से मृत पशुओं के अवशेष नहर किनारे डाले गए थे। गुरुवार को सूचना मिलने पर संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जहां कथित रूप से हड्डियों से भरे 20 बोरे ले जाए जा रहे थे।