खानपुर: पनवाड़ क्षेत्र के बदनखेड़ी गाँव के खेत माल में विद्युत लाइनों में स्पार्किंग से लगी भीषण आग
पनवाड़ क्षेत्र के बदनखेड़ी गाँव के खेत माल में आज शनिवार को दोपहर 3:00 के लगभग विद्युत लाइनों में स्पार्किंग के कारण नौलाईयों में भीषण आग लग गई । आग लगने की सूचना मिलते ही सभी ग्रामीण मौके पर पहुंचे, वह पनवाड़ थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर तुरंत अग्निशमन को बुलाया गया जिसक द्वारा आग पर काबू पाया गया तब तक करीब 4 बीघा की नोलाईया जलकर राख हो गई ।