घाघरा: बनियाडीह पुल के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा
Ghaghra, Gumla | Apr 9, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के बनियाडीह पुल के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां चिकित्सक ने तिलसिरी अंबा टोली निवासी विद्यानंद उरांव को मृत घोषित कर दिया जबकि बदरी करमटोली निवासी राजीव उरांव का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया।