बहराइच: परवानी गौडही बाग में युवक का शव फंदे से लटकता मिला, परिजनों ने जताई आशंका, युवक मोबाइल ढूंढने निकला था
मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परवानी गौडही बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। परिजनों ने आशंका जताते हुए इसकी शिकायत थाने में की, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है। परिजनो ने बताया कि युवक खोया मोबाइल ढूंढने के निकला था