जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय एवं जनप्रतिनिधियों ने गांधी मैदान, जहानाबाद स्थित इनडोर बैडमिंटन स्टेडियम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत 41.80 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम का जीर्णोद्धार कराया गया है। सोमवार शाम करीब 7 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें अंतरराष्ट्रीय मानक का सिंथेटिक टर्फ, सहित विभिन्न सुविधा उपलब्ध है।