किशनगंज: नींद की झपकी बनी हादसे की वजह, टाइल्स से भरा ट्रक पलटा, चालक घायल
जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे मिली मुंडियर कस्बे से गुजर रहे एनएच-27 पर मुंडियर और मामोनी गांवों के बीच टाइल्स से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक कोटा से शिवपुरी जा रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ। दुर्घटना में चालक को हल्की चोटें आईं। ट्रक में भरी टाइल्स खेत में बिखर गईं।